Homeराज्यसहरसा के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर विजय कुमार पर SVU का शिकंजा, 5 ठिकानों...

सहरसा के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर विजय कुमार पर SVU का शिकंजा, 5 ठिकानों पर छापेमारी; 31.42 लाख रुपये नकद बरामद

  • आय से 139.87 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, पटना के गोला रोड स्थित फ्लैट से नोटों की गड्डियां मिलने की भी चर्चा

सहरसा : पथ निर्माण अंचल के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर विजय कुमार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने बड़ी कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में एसवीयू की टीम ने इंजीनियर के पटना, औरंगाबाद और सहरसा स्थित पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान टीम ने उनके ठिकानों से 31.42 लाख रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, बैंक खातों और संपत्तियों से जुड़े कागजात भी जब्त किए गए हैं।

इंजीनियर के ठिकानों से क्या-क्या मिला?

मिली जानकारी के मुताबिक, जांच के दौरान इंजीनियर विजय कुमार की पत्नी के नाम पर तीन जमीन का पता चला है। इनमें मौजा धनीत में दो और सहजादपुर में एक प्लॉट शामिल है। इसके अलावा पटना के गोला रोड में करीब 1.75 करोड़ रुपये की छह मंजिला और 75 लाख रुपये की तीन मंजिला इमारत होने की जानकारी सामने आई है। पटना के पाटलिपुत्र स्थित महेश नगर में करीब आठ लाख रुपये का एक फ्लैट भी मिला है।

जांच में बैंक खातों और निवेश से जुड़ी जानकारियां भी सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि इंजीनियर के बैंक खातों में कुल 1.29 करोड़ रुपये जमा हैं। तीन बैंकों में छह नए खातों की जानकारी मिली है। इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और बैंक ऑफ इंडिया में कुल 10 लाख रुपये की सावधि जमा (एफडी) का भी पता चला है। निवेश कंपनियों में निवेश और दो वाहनों से जुड़ी जानकारी भी जांच टीम को मिली है।

आय से 139.87 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप

सुपरिटेंडिंग इंजीनियर विजय कुमार पर 3 करोड़ 28 लाख 70 हजार 600 रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। यह उनकी ज्ञात आय से 139.87 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है। इसी मामले में एसवीयू ने पटना, औरंगाबाद और सहरसा जिले में उनके पांच ठिकानों पर छापेमारी की।

फ्लैट का दरवाजा नहीं खुला, खिड़की से नोट फेंकने की चर्चा

बताया जा रहा है कि जब एसवीयू की टीम पटना के गोला रोड स्थित साईं शरण अपार्टमेंट के फ्लैट में छापेमारी करने पहुंची, तो दरवाजा नहीं खोला गया। आसपास रहने वाले लोगों ने टीम को जानकारी दी कि फ्लैट की खिड़की से नोटों के बंडल बाहर फेंके गए थे। यह भी बताया गया कि फाइलों के बीच नोटों की गड्डियां छिपाई गई थीं।

फिलहाल एसवीयू की टीम बरामद नकदी, दस्तावेजों, बैंक खातों, संपत्तियों और निवेश से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। छापेमारी में मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments