Homeराज्यराहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी के खिलाफ जनसुराज प्रत्याशियों ने खोला मोर्चा,...

राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी के खिलाफ जनसुराज प्रत्याशियों ने खोला मोर्चा, सभापति को सौंपा शिकायत पत्र

पटना : बिहार विधान परिषद चुनाव के परिणामों के बाद राजनीतिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जनसुराज के प्रत्याशियों ने राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विधान परिषद के सभापति के समक्ष शिकायत पत्र सौंपा है। प्रत्याशियों ने दोनों की चुनावी सफलता को रद्द करने और उन्हें विधान परिषद का सदस्य बनने से रोकने की मांग की है।

जनसुराज के प्रत्याशियों ने अपने आवेदन में मांग की है कि चुनाव परिणामों की समीक्षा कर संबंधित प्रत्याशियों की जीत को निरस्त किया जाए और संबंधित सीटों पर दोबारा चुनाव कराया जाए। उनका कहना है कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठाए गए सवालों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

इस दौरान जनसुराज प्रत्याशी डॉ. बीमोहन कुमार के साथ अशफाक अहमद सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने सभापति के समक्ष अपनी आपत्तियां रखते हुए मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।

कोर्ट जाने की भी दी चेतावनी

शिकायत सौंपने के बाद प्रत्याशियों ने कहा कि यदि सभापति के स्तर पर उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती है, तो वे न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले को लेकर वे आगे भी कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे।

गौरतलब है कि बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों पर आए नतीजों के बाद कुछ प्रत्याशियों ने चुनावी प्रक्रिया और परिणामों को लेकर सवाल उठाए हैं। जनसुराज प्रत्याशियों की इस शिकायत के बाद विधान परिषद चुनाव से जुड़ा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

हालांकि, राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की जीत को रद्द करने या दोबारा चुनाव कराने की मांग पर अभी किसी आधिकारिक निर्णय की जानकारी सामने नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments