पटना : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से इंटर की सेंटअप परीक्षा कल यानी 19 नवंबर से शुरू होने जा रही है। यह परीक्षा 28 नवंबर तक राज्यभर के प्लस टू स्कूलों और कॉलेजों में आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने परीक्षा का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ ही परीक्षा के सफल और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस परीक्षा में साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों संकायों के विद्यार्थी शामिल होंगे। बोर्ड की ओर से संबंधित शिक्षण संस्थानों को प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने स्कूल या कॉलेज से विषयवार परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।
इंटर की सेंटअप परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी।
विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने और समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से पहले अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।
19 नवंबर को पहले दिन साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों संकायों के विद्यार्थियों की परीक्षा होगी। पहली पाली में साइंस के विद्यार्थियों का फिजिक्स, आर्ट्स के विद्यार्थियों का फिलॉसफी और कॉमर्स के विद्यार्थियों का इंटरप्रेन्योरशिप का पेपर होगा। वहीं, दूसरी पाली में साइंस का केमिस्ट्री, आर्ट्स का पॉलिटिकल साइंस और कॉमर्स का अकाउंटेंसी का पेपर आयोजित किया जाएगा।
थ्योरी परीक्षा समाप्त होने के बाद 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा संबंधित विद्यार्थियों के अपने स्कूल और कॉलेज में होगी। जिन विषयों में प्रायोगिक परीक्षा निर्धारित है, उनके विद्यार्थियों को अपने शिक्षण संस्थानों से समय और कार्यक्रम की जानकारी लेनी होगी।
इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 से पहले होने वाली सेंटअप परीक्षा विद्यार्थियों की तैयारी परखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे छात्रों को अपनी तैयारी का आकलन करने और कमजोर विषयों पर अधिक ध्यान देने का मौका मिलेगा। स्कूल और कॉलेज भी विद्यार्थियों की शैक्षणिक तैयारी का मूल्यांकन कर सकेंगे।
ऐसे में बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट विद्यार्थियों के लिए अगले कुछ दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। सेंटअप परीक्षा 19 से 28 नवंबर तक और प्रैक्टिकल परीक्षा 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित होगी।




Users Today : 228
Who's Online : 0