Home राज्य Train News : छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत! स्पेशल...

Train News : छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत! स्पेशल ट्रेनों में खाली हैं हजारों सीटें

0
8

डेस्क : छठ महापर्व के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। ट्रेनों में भारी भीड़ और कंफर्म टिकट की परेशानी के बीच रेलवे ने छठ पूजा स्पेशल ट्रेनों में उपलब्ध खाली बर्थ की सूची जारी की है। रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 18 नवंबर से 30 नवंबर 2026 के बीच चलने वाली कई स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों के लिए सीटें उपलब्ध हैं।

इस सूची में पटना, पाटलिपुत्र, पूर्णिया कोर्ट, दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर और बरौनी से चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों से पुणे, दिल्ली, रांची, कोलकाता, भागलपुर, हावड़ा, ग्वालियर और अन्य शहरों की यात्रा की जा सकती है।

रेलवे की सूची के अनुसार, कई ट्रेनों में स्लीपर, थर्ड एसी, सेकेंड एसी और चेयरकार श्रेणी में बर्थ खाली हैं। कुछ ट्रेनों में सैकड़ों सीटें उपलब्ध बताई गई हैं।

मसलन, 20 नवंबर को पाटलिपुत्र से चलने वाली ट्रेन में स्लीपर श्रेणी की 508 बर्थ और थर्ड एसी की 131 बर्थ उपलब्ध हैं। वहीं, पूर्णिया कोर्ट से चलने वाली ट्रेन में स्लीपर की 462 और थर्ड एसी की 128 बर्थ खाली हैं।

इसी तरह 23 नवंबर को पटना से भागलपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन में स्लीपर की 423 और थर्ड एसी की 293 बर्थ उपलब्ध बताई गई हैं। वहीं, 25 नवंबर को बरौनी से चलने वाली ट्रेन में हावड़ा और कोलकाता के लिए भी अलग-अलग श्रेणियों में सीटें उपलब्ध हैं।

ऐसे में छठ के बाद वापसी या दूसरे शहरों की यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के पास स्पेशल ट्रेनों में टिकट बुक कराने का मौका है। हालांकि, सीटों की उपलब्धता लगातार बदल सकती है। इसलिए टिकट बुक करने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या IRCTC पर ताजा स्थिति जरूर जांच लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
कल से शुरू होगी सेंटअप परीक्षा, 19 से 28 नवंबर तक एग्जाम; पहले दिन फिजिक्स और केमिस्ट्री का पेपर राज्य

कल से शुरू होगी सेंटअप परीक्षा, 19 से 28 नवंबर तक एग्जाम; पहले दिन फिजिक्स और केमिस्ट्री का पेपर