पटना : बिहार में नवंबर के अंतिम सप्ताह के साथ ही मौसम में ठंड का असर बढ़ने लगा है। सुबह और देर रात के समय ठंड महसूस होने लगी है, जबकि कई इलाकों में सुबह हल्का कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है। मौसम में बदलाव के बीच लोगों को सुबह और शाम के समय सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
आज बिहार के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में कहीं भी बारिश का अनुमान नहीं है। सुबह के समय अधिकांश जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छा सकता है, जबकि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहने और धूप निकलने की संभावना है।
जिलावार तापमान का अनुमान
उत्तर-पश्चिम बिहार: पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
उत्तर-मध्य बिहार: सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में अधिकतम 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम 16 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
उत्तर-पूर्व बिहार: सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में अधिकतम 26 से 28 डिग्री तथा न्यूनतम 16 से 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
दक्षिण-पश्चिम बिहार: बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में अधिकतम 28 से 30 डिग्री तथा न्यूनतम 12 से 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
दक्षिण-मध्य बिहार: पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में अधिकतम 26 से 28 डिग्री तथा न्यूनतम 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
दक्षिण-पूर्व बिहार: भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में अधिकतम 26 से 28 डिग्री तथा न्यूनतम 16 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
अगले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
अगले 3 से 4 दिनों तक बिहार में तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह कोहरे का असर बना रह सकता है, जबकि दिन में धूप निकलने से मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने की उम्मीद है। फिलहाल किसी जिले के लिए विशेष मौसम चेतावनी की जानकारी नहीं है।




Users Today : 89
Who's Online : 7