Homeराज्यबिहार में बाढ़ की स्थिति पर CM सम्राट चौधरी ने किया हाई...

बिहार में बाढ़ की स्थिति पर CM सम्राट चौधरी ने किया हाई लेवल टीम का गठन

पटना: बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए हाई लेवल टीम का गठन किया गया है। मुख्य सचिव और डीजीपी पूरे हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुद भी लगातार बैठक कर स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो स्थिति का आकलन करने के लिए वह वाल्मीकि नगर भी जाएंगे।

सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासनिक तैयारियों और राहत-बचाव कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्थिति पर नजर बनाए रखने और जरूरत के अनुसार तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments