Homeराज्यबिहारदिव्यांगजनों की विशेष रोजगार कैंप में 61 अभ्यर्थियों का हुआ साक्षात्कार, 27...

दिव्यांगजनों की विशेष रोजगार कैंप में 61 अभ्यर्थियों का हुआ साक्षात्कार, 27 अभ्यर्थी चयनित

नालंदा, बिहारशरीफ : नालंदा जिले में युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में आज गुरुवार को दिव्यांगजनों हेतु विशेष रोजगार एवं मार्गदर्शन शिविर का आयोजन संयुक्त श्रम भवन जिला नियोजनालय नालंदा बिहारशरीफ (बिहारशरीफ प्रखंड कार्यालय कैम्पस) के परिसर में किया गया।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मो० आकिफ वक्कास, जिला नियोजन पदाधिकारी स्नेहा, सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा, प्राची रिया, सहायक निदेशक दिव्यांगजन, शालिनी कुमारी, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, नालन्दा तथा सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्रालय से जुड़ी संस्था के प्रतिनिधिगण, हरदेव प्रसाद, अध्यक्ष एसोसिएशन ऑफ के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया ।

शिविर को संबोधित करते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी ने दिव्यांगजनों को रोजगार तथा कैरियर संबंधी मार्गदर्शन दिया तथा नियोजनालय में संचालित पुस्तकालय, स्टडी किट, टूल किट एवं अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर पंकज यादव, ‘निम्न वर्गीय लिपिक’, सुनील कुमार (डाटाइंट्री आपरेटर) एवं जिला नियोजनालय, नालंदा के सभी कर्मी उपस्थित थे।कार्यक्रम में कुल 3 (तीन) निजी क्षेत्र के नियोजक पुंजय कुमार (फ्लिपकार्ट), कार्तिक सोलंकी (वी-2) एवं शिवम कुमार (यूथ-4 जॉब्स) सम्मिलित हुए।

उक्त रोजगार एवं मार्गदर्शन शिविर में 61 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। नियोजकों के द्वारा कुल 27 आवेदकों का प्रारंभिक रूप से चयन किया जिसमें 9 आवेदको को फ्लिपकार्ट के द्वारा स्थल पर चयन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments