Homeराज्यउत्तर प्रदेशश्रीबांकेबिहारी के चिराग पासवान ने किए दर्शन, देश में खुशहाली, समृद्धि की...

श्रीबांकेबिहारी के चिराग पासवान ने किए दर्शन, देश में खुशहाली, समृद्धि की कामना

मथुरा: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने मंगलवार परिवार सहित वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में विधि-विधान से दर्शन और पूजन किया।

मंदिर पहुंचने पर सेवायतों ने उनका भव्य स्वागत किया और उन्हें ठाकुर जी का मोर पंख व प्रसाद तथा पटुका भेंट कर आशीर्वाद दिया। दर्शन के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए श्री पासवान ने कहा कि ब्रजधाम आकर बांके बिहारी जी के चरणों में देश की खुशहाली, समृद्धि और सभी नागरिकों के सुखद जीवन की प्रार्थना की है।

उन्होंने वृंदावन की आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्तिमय वातावरण की गहरी सराहना करते हुए इसे एक अद्भुत अनुभव बताया। केंद्रीय मंत्री के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष और कड़े इंतजाम किए गए थे। दर्शन के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ भी मौजूद रही, जिसे पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी के साथ व्यवस्थित रखा। बांके बिहारी जी के दर्शन करने और परिवार के साथ कुछ समय वृंदावन में बिताने के पश्चात चिराग पासवान अपने अगले निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments