Homeराज्यबिहारसुल्तानगंज में श्रावणी मेला के सफल संचालन पर मालदा मंडल ने 22...

सुल्तानगंज में श्रावणी मेला के सफल संचालन पर मालदा मंडल ने 22 रेलकर्मियों को किया सम्मानित

भागलपुर: पवित्र श्रावण माह के दौरान सुल्तानगंज में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक रेल यात्रा सुनिश्चित करने वाले रेलकर्मियों को पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा बुधवार को सम्मानित किया गया है।

श्रावणी मेला 2026 के दौरान सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा, प्रभावी भीड़ प्रबंधन और रेल सेवाओं के सुचारू संचालन में उत्कृष्ट सेवा, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले अग्रिम पंक्ति के 22 रेल कर्मचारियों को इस सम्मान के लिए चुना गया।

इस उपलक्ष्य में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, मालदा में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह मालदा के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक अमरेन्द्र कुमार मौर्य के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों के शाखा अधिकारी एवं अन्य रेल अधिकारी भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता ने सभी 22 रेल कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में वाणिज्यिक, परिचालन, सुरक्षा एवं जनसंपर्क विभागों के साथ-साथ चिकित्सा, यांत्रिक, विद्युत, इंजीनियरिंग तथा सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग के अग्रिम पंक्ति के कर्मी शामिल थे। इन सभी ने मेला अवधि के दौरान अत्यधिक यात्री दबाव के बीच उत्कृष्ट कार्य निष्पादन और जिम्मेदारी की भावना का परिचय दिया। इन सभी रेलकर्मियों के समन्वित प्रयासों से सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर प्रभावी भीड़ प्रबंधन, यात्रियों की त्वरित सहायता, श्रद्धालुओं की सुचारू आवाजाही तथा सुरक्षित यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित हो सकी।

इस अवसर पर रेल प्रबंधन ने कहा कि यह सम्मान अत्यधिक यात्री दबाव वाले इस महत्वपूर्ण मेले के दौरान प्रतिबद्धता, अनुशासन एवं व्यावसायिक दक्षता के साथ कार्य करने वाले रेल कर्मयोगियों के प्रति आभार और प्रशंसा की अभिव्यक्ति है।

उनका यह निस्वार्थ सेवा भाव रेल की यात्री-केंद्रित कार्यप्रणाली को दर्शाता है। मालदा मंडल उत्कृष्ट कार्य करने वाले अपने कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने और सुरक्षित, निर्बाध व यात्री-अनुकूल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments