Homeराज्यरितेश पांडेय से 10 लाख की रंगदारी की मांग, जान से मारने...

रितेश पांडेय से 10 लाख की रंगदारी की मांग, जान से मारने की धमकी; पुलिस जांच में जुटी

डेस्क : भोजपुरी सिंगर और एक्टर रितेश रंजन पांडेय से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फोन पर रंगदारी मांगने के साथ उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। रितेश पांडेय के आवेदन पर सारनाथ पुलिस ने एक नामजद आरोपी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी के तिलमापुर निवासी रितेश रंजन पांडेय ने पुलिस को बताया कि पैगंबरपुर निवासी बुलबुल यादव ने उन्हें फोन किया। आरोप है कि फोन पर गाली-गलौज करते हुए 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। रुपये देने से इनकार करने पर आरोपी ने जान से मारकर फेंक देने की धमकी दी।

रितेश पांडेय ने पुलिस को बताया कि बुलबुल यादव के साथ एक अन्य व्यक्ति ने भी फोन पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। धमकी मिलने के बाद से वह डरे हुए हैं।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात तक संबंधित मोबाइल नंबर बंद बताया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सारनाथ पुलिस के साथ SOG और सर्विलांस टीम को भी जांच में लगाया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पैगंबरपुर निवासी बाबूलाल यादव का नाम पहले भी रंगदारी मांगने के मामलों में सामने आ चुका है। आरोप है कि उसने सारनाथ के एक पूर्व थाना प्रभारी को भी धमकी दी थी। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

गौरतलब है कि रितेश पांडेय वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के टिकट पर रोहतास जिले की करगहर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments