Homeदेशबीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल, बिहार समेत कई राज्यों में नई जिम्मेदारियां;...

बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल, बिहार समेत कई राज्यों में नई जिम्मेदारियां; नितिन नबीन की टीम में 24 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन में एक और बड़ा बदलाव करते हुए कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्देश पर 24 सितंबर 2026 को संगठन महामंत्रियों और सह संगठन महामंत्रियों की नई सूची जारी की गई। पार्टी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

सौदान सिंह को बिहार समेत चार राज्यों की जिम्मेदारी

बीजेपी ने सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी है। उनका केंद्र भुवनेश्वर रहेगा और उनके जिम्मे बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों का संगठनात्मक काम होगा।

वहीं शिवप्रकाश को भी राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। उनका केंद्र मुंबई रहेगा और उन्हें आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बिहार में भी संगठन महामंत्री बदले

बिहार में बीजेपी ने संगठन स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किया है। भीखूभाई दलसानिया को प्रदेश महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है और उनका केंद्र पटना रहेगा।

इसके साथ ही बिहार के भागलपुर, पूर्णिया और कोसी क्षेत्र के लिए अनंत नारायण मिश्र को क्षेत्रीय संगठक बनाया गया है। वे पूर्णिया से अपना कामकाज देखेंगे।

यूपी में धर्मपाल को जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में धर्मपाल को प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। उनका केंद्र लखनऊ रहेगा। वहीं झारखंड में पवन साई और मध्य प्रदेश में चन्द्रशेखर को प्रदेश महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है।

कई राज्यों में बदली संगठन की जिम्मेदारी

बीजेपी की नई सूची में महाराष्ट्र के लिए अजय जामवाल, गुजरात तथा दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव के लिए रत्नाकर, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिए मधुकर तथा असम और त्रिपुरा के लिए रवींद्र राजू को जिम्मेदारी दी गई है।

दिल्ली और हरियाणा के लिए पवन राणा को प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। वहीं ब्रज क्षेत्र के संगठन की जिम्मेदारी अभय गिरी को सौंपी गई है।

अगस्त में भी हुआ था बीजेपी की केंद्रीय टीम में बदलाव

इससे पहले अगस्त 2026 में नितिन नबीन ने बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में बड़ा फेरबदल किया था। उस समय स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री, जबकि पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया था। बीएल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) के पद पर बने रहे और शिवप्रकाश तथा सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी मिली थी।

बाद में 23 सितंबर को पार्टी ने विभिन्न राज्यों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नई टीम भी घोषित की। बिहार में हरीश द्विवेदी को प्रभारी तथा संगीता यादव और रोहन गुप्ता को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments