Homeराज्यपवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; भावुक हुए...

पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; भावुक हुए पावर स्टार

पटना : भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां के बीमार होने की खबर सामने आने के बाद पवन सिंह के फैंस और भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी अपनी सास के जल्द स्वस्थ होने की दुआ की है।

पवन सिंह ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अस्पताल से मां के साथ एक भावुक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में प्रतिमा देवी अस्पताल के बेड पर लेटी नजर आ रही हैं, जबकि पवन सिंह उन्हें गले लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में मां की तबीयत को लेकर उनकी चिंता साफ नजर आ रही है।

तस्वीर के साथ पवन सिंह ने लिखा, “माई हमार दुनिया।” उनके इस छोटे से संदेश ने मां के प्रति उनके गहरे लगाव और भावनाओं को जाहिर किया।

पवन सिंह के करीबी दोस्त प्रियांशु सिंह ने भी सोशल मीडिया के जरिए उनकी मां के स्वास्थ्य की जानकारी साझा की। उन्होंने अस्पताल से एक तस्वीर पोस्ट कर प्रतिमा देवी के जल्द स्वस्थ होने और लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने लोगों से भी उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करने की अपील की।

पत्नी ज्योति सिंह ने भी की सास के लिए प्रार्थना

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी प्रतिमा देवी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने भगवान से अपनी सास के जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने और लंबी उम्र की कामना की।

मां के बेहद करीब हैं पवन सिंह

पवन सिंह अपनी मां प्रतिमा देवी के बेहद करीब माने जाते हैं। कई मौकों पर वह सार्वजनिक रूप से अपनी मां के प्रति अपने लगाव का जिक्र कर चुके हैं। छठ पूजा से लेकर पारिवारिक आयोजनों तक पवन सिंह अक्सर अपनी मां के साथ नजर आते हैं।

हाल ही में उनके रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के प्रोमो में भी वह मां के पैर दबाते हुए भावुक नजर आए थे। उस दौरान उन्होंने मां के प्रति अपने लगाव को जाहिर करते हुए कहा था, “माई खत्म तो पवन खत्म।” अब मां की तबीयत खराब होने की खबर के बाद पवन सिंह के फैंस सोशल मीडिया पर प्रतिमा देवी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments