Homeराज्यस्कूल पहुंचीं DM, बच्चों के बीच बैठकर खाया मिड-डे मील; 390 बच्चे...

स्कूल पहुंचीं DM, बच्चों के बीच बैठकर खाया मिड-डे मील; 390 बच्चे मिले गायब

जहानाबाद : जिला पदाधिकारी छिरिड़ वाई भूटिया मंगलवार को अचानक मध्य विद्यालय, मखदुमपुर पहुंचीं। डीएम के औचक निरीक्षण से स्कूल में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बच्चों के बीच बैठकर मिड-डे मील खाया और भोजन की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान स्कूल में 948 नामांकित बच्चों में सिर्फ 558 बच्चे ही उपस्थित मिले। यानी 390 बच्चे स्कूल से अनुपस्थित थे। बच्चों की कम उपस्थिति पर डीएम ने नाराजगी जताई और शिक्षकों को उपस्थिति बढ़ाने का सख्त निर्देश दिया।

वहीं स्कूल में कुल 20 शिक्षकों में से 17 शिक्षक ही मौजूद मिले। निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन से संबंधित पंजियां भी संधारित नहीं मिलीं। इस पर डीएम ने प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया।

डीएम ने विद्यालय परिसर का भी जायजा लिया। इस दौरान शौचालय की खराब साफ-सफाई मिलने पर उन्होंने संबंधित कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई और स्कूल परिसर को साफ-सुथरा रखने का निर्देश दिया।

डीएम ने शिक्षकों से कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने विद्यालय में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का भी निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए औचक निरीक्षण का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। लापरवाही मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments