Homeराज्यPK का बड़ा दावा, बोले- पटना MLC सीट पर जन सुराज जीतेगा...

PK का बड़ा दावा, बोले- पटना MLC सीट पर जन सुराज जीतेगा तो पूरे बिहार में काम करने का दबाव बनेगा

नवादा : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बुधवार को नवादा में आयोजित स्नातक संवाद कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। PK ने दावा किया कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज जीतकर आ रहा है। उन्होंने कहा कि इसका असर सिर्फ एक निर्वाचन क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे बिहार में जनप्रतिनिधियों पर काम करने का दबाव बनेगा।

प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर जन सुराज का उम्मीदवार जीतता है तो बिहार के हर प्रतिनिधि को यह एहसास होगा कि जनता अब काम नहीं करने पर उन्हें कुर्सी से हटा सकती है। उन्होंने इसे बिहार में बदलाव की शुरुआत बताया।

MLC चुनाव में मतदाताओं की भूमिका को लेकर भी PK ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सबसे पढ़े-लिखे मतदाता वोट करते हैं और इन मतदाताओं की जिम्मेदारी है कि वे सोच-समझकर मतदान करें।

प्रशांत किशोर ने कहा कि ऐसे मतदाता 10 हजार रुपये में अपना वोट नहीं बेचेंगे। उन्होंने मतदाताओं से बांकीपुर से शुरू हुए बदलाव को आगे बढ़ाने की अपील की। साथ ही शिक्षकों के सम्मान और वेतनमान तथा स्नातक युवाओं के रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर मतदान करने की बात कही।

उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि MLC चुनाव में मतदाता सरकार के कामकाज से जुड़े मुद्दों पर अपना फैसला दें। जन सुराज पहले ही स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 10 हजार युवाओं को रोजगार देने और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने का वादा कर चुका है।

MLC चुनाव के लिए बिहार की आठ सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होना है। पटना स्नातक सीट पर जन सुराज ने अनुज सिंह को उम्मीदवार बनाया है, जबकि JDU की ओर से नीरज कुमार मैदान में हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments