Homeराज्यऑल इंडिया मेयर्स कॉन्फ्रेंस में पटना नगर निगम के म्यूनिसिपल बॉन्ड की...

ऑल इंडिया मेयर्स कॉन्फ्रेंस में पटना नगर निगम के म्यूनिसिपल बॉन्ड की सराहना, देशभर के महापौरों ने बताया अहम पहल

पटना : नगर निगम के म्यूनिसिपल बॉन्ड की पहल की देशभर के महापौरों ने सराहना की है। चंडीगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय महापौर परिषद यानी AICM की 118वीं कार्यकारिणी बैठक में पटना नगर निगम की इस पहल को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।

बैठक में पटना की महापौर सीता साहू ने म्यूनिसिपल बॉन्ड की रूपरेखा, उसकी उपयोगिता और शहरी विकास के लिए वैकल्पिक वित्तीय संसाधन जुटाने में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि शहरों के सतत विकास के लिए नगर निकायों की मजबूत और आत्मनिर्भर वित्तीय व्यवस्था जरूरी है।

पटना नगर निगम की पहल की बैठक में मौजूद महापौरों ने सराहना की। कई महापौरों ने अपने-अपने नगर निकायों में भी म्यूनिसिपल बॉन्ड जैसे वित्तीय साधनों को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

बैठक में शहरी स्थानीय निकायों को प्रशासनिक, कार्यात्मक और वित्तीय रूप से मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही महापौरों की भूमिका को और प्रभावी बनाने, नगर निकायों की वित्तीय आत्मनिर्भरता बढ़ाने और स्वच्छ एवं टिकाऊ शहर विकसित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इसके अलावा डिजिटल गवर्नेंस, तकनीक आधारित नागरिक सेवाओं, जनभागीदारी और अलग-अलग शहरों के बीच बेहतर कार्यप्रणालियों एवं नवाचारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर सहमति बनी।

बैठक में महापौरों के लिए समान पांच वर्ष के कार्यकाल की अनुशंसा समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान पारित ‘चंडीगढ़ संकल्प’ में मजबूत नगर निकाय, वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर शहर, स्वच्छ एवं हरित शहरी विकास और तकनीक आधारित शासन को लेकर सामूहिक प्रतिबद्धता जताई गई। अखिल भारतीय महापौर परिषद वर्ष 1968 से देशभर के नगरीय निकायों के सशक्तिकरण और शहरी शासन को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments