Homeराज्यजवान सोनू सिंह के परिजनों से मिले चिराग पासवान, मां को गले...

जवान सोनू सिंह के परिजनों से मिले चिराग पासवान, मां को गले लगाकर बंधाया ढांढस

वैशाली : जवान सोनू सिंह की कोलकाता में मौत के बाद स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान उनके परिजनों से मिलने पहुंचे। महुआ थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव स्थित जवान के घर पहुंचकर चिराग पासवान ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने मृत जवान की मां को गले लगाकर ढांढस बंधाया और परिवार को आर्थिक सहायता भी दी।

चिराग पासवान ने भरोसा दिलाया कि परिवार को हरसंभव मदद दिलाने के लिए वह केंद्र और राज्य सरकार से बात करेंगे। इस दौरान उन्होंने दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का आश्वासन भी दिया।

वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जारी CJP प्रोटेस्ट को लेकर भी चिराग पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि युवा अपनी मांगों को लेकर सड़क पर प्रदर्शन करते हैं, लेकिन चिंता तब होती है जब कुछ असामाजिक तत्व आंदोलन में शामिल होकर अपने हित साधने लगते हैं।

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार आंदोलन की धरती रही है। इसी धरती से जयप्रकाश नारायण ने सबसे बड़े छात्र आंदोलनों में से एक का नेतृत्व किया था, जिसमें उनके पिता रामविलास पासवान भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि देश ने हमेशा युवाओं के आंदोलनों को स्वीकार किया है, लेकिन कई बार आंदोलनों की आड़ में कुछ लोग राजनीतिक हित साधने की कोशिश करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments