Homeराज्यअनंत सिंह का संजय झा के बयान पर पलटवार, बोले- ‘फैसला आने...

अनंत सिंह का संजय झा के बयान पर पलटवार, बोले- ‘फैसला आने दीजिए, आप भी देखेंगे और हम भी’

पटना : बिहार की राजनीति में जदयू के अंदर नेताओं के बीच बयानबाजी तेज होती नजर आ रही है। जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के बयान पर पलटवार करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। संजय झा के इस बयान पर कि पार्टी सब कुछ देख रही है और समय आने पर फैसला लेगी, अनंत सिंह ने कहा, “होने दीजिए फैसला, आने दीजिए फैसला। आप भी देखोगे, हम भी देखेंगे। समय आएगा तो देखा जाएगा।”

नीरज कुमार के खिलाफ चुनाव प्रचार करने का ऐलान

अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ अपना विरोध जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि वे चुनाव प्रचार में जा रहे हैं और नीरज कुमार समेत अन्य उम्मीदवारों की जमानत जब्त कराने की कोशिश करेंगे। अनंत सिंह ने साफ कहा कि नीरज कुमार के साथ उनकी दुश्मनी है और वे उनका विरोध करते रहेंगे।

निशांत कुमार के प्रचार पर क्या बोले अनंत सिंह?

निशांत कुमार के नीरज कुमार के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि निशांत पार्टी के मालिक हैं और वे कहीं भी जा सकते हैं तथा किसी के लिए भी चुनाव प्रचार कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वह खुद नीरज कुमार के विरोध में प्रचार करेंगे और उन्हें चुनाव में चुनौती देते रहेंगे।

युवाओं का समर्थन मिलने का दावा

अनंत सिंह ने यह भी दावा किया कि उन्हें युवाओं का समर्थन मिल रहा है। उनके बयान से स्पष्ट है कि नीरज कुमार के खिलाफ उनका राजनीतिक विरोध फिलहाल जारी रहने वाला है।

अब देखना होगा कि अनंत सिंह के इस बयान पर जदयू नेतृत्व की क्या प्रतिक्रिया आती है और पार्टी इस पूरे घटनाक्रम पर आगे क्या रुख अपनाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments