पटना : दानापुर स्थित उसरी में आवासीय परियोजना शिवाय ग्रीन सिटी का शिलान्यास किया गया। बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव और परियोजना का निर्माण करा रही शाहपुरिया दिशा होम्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अभिषेक झा ने विधिवत भूमि पूजन कर परियोजना की नींव रखी।
शिवाय ग्रीन सिटी में दस मंजिल के तीन टावर बनाए जाएंगे। इस आवासीय परिसर में 165 से अधिक दो और तीन बेडरूम वाले फ्लैट होंगे। परियोजना को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी है, ताकि लोगों को एक ही परिसर में रहने के साथ मनोरंजन और फिटनेस की सुविधाएं भी मिल सकें।
एक ही परिसर में मिलेंगी कई आधुनिक सुविधाएं
शिवाय ग्रीन सिटी में क्लब हाउस, मंदिर, जॉगिंग ट्रैक, जिम, बच्चों के खेलने का क्षेत्र और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। इससे यहां रहने वाले लोगों को बेहतर आवासीय माहौल मिल सकेगा।
6000 रुपये प्रति वर्गफीट से बुकिंग शुरू
भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर फ्लैट की शुरुआती बुकिंग दर 6000 रुपये प्रति वर्गफीट निर्धारित की गई है। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर परियोजना के लिए शुभकामनाएं दीं।
परियोजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक लोग शाहपुरिया दिशा होम्स प्राइवेट लिमिटेड के बोरिंग रोड स्थित कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा 7257999993, 7257999994 और 7257999995 पर भी जानकारी ली जा सकती है।







