Homeराज्यबिहार कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, अमित कुमार मंडल को...

बिहार कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, अमित कुमार मंडल को 5 नवंबर को पेश होने का नोटिस

पटना : कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में रविवार को उस वक्त हलचल मच गई, जब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम अचानक पहुंच गई। पुलिस की टीम ने यहां करीब एक घंटे तक छानबीन की और बिहार कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल @INCBihar को लेकर जानकारी जुटाई।

इस दौरान पुलिस ने एक्स हैंडल को संचालित करने वाले व्यक्ति और उससे जुड़े मोबाइल नंबर के बारे में पूछताछ की। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में अमित कुमार मंडल को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 94 के तहत नोटिस जारी किया है। नोटिस के जरिए उन्हें 5 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे दिल्ली स्थित स्पेशल सेल के कार्यालय में पेश होने का निर्देश दिया गया है।

दिल्ली पुलिस के नोटिस के मुताबिक, अमित कुमार मंडल के नाम पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर 9939979005 का संबंध बिहार कांग्रेस के एक्स हैंडल @INCBihar से सामने आया है। पुलिस ने उनसे संबंधित सिम कार्ड उपलब्ध कराने और 1 जुलाई 2025 से अब तक उस नंबर का इस्तेमाल जिन-जिन मोबाइल फोन में किया गया है, उनकी जानकारी मांगी है।

इसके अलावा पुलिस ने यह भी पूछा है कि बिहार कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल को कौन संचालित करता है। 1 जुलाई से 31 दिसंबर 2025 के बीच किन-किन लोगों को इस हैंडल के संचालन की अनुमति दी गई थी, उनकी सूची भी मांगी गई है।

यह नोटिस दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस, स्पेशल सेल की ओर से 1 नवंबर 2026 को जारी किया गया है। इस पर सब-इंस्पेक्टर देवल शेखलान के हस्ताक्षर हैं। नोटिस में एफआईआर नंबर 50/25 का जिक्र है, जो 13 सितंबर 2025 को दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू थाने में दर्ज की गई थी।

फिलहाल इस पूरे मामले की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही है। अब देखना होगा कि 5 नवंबर को अमित कुमार मंडल की पेशी के बाद इस मामले में क्या नए खुलासे होते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments