Homeक्राइम न्यूज़अपहरण मामले में कटिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपित दबोचे गए

अपहरण मामले में कटिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपित दबोचे गए

कटिहार, 08 अगस्त :  पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 03 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में हेमंत कुमार दौलानी (52) साकिन अमला टोला, थाना नगर, जिला कटिहार, रौशना कुमार (55), साकिन विनोदपुर, थाना नगर, जिला कटिहार और विकास कुमार (22) साकिन सेमापुर, थाना बरारी, जिला कटिहार शामिल हैं।

पीड़ित राहुल कुमार राय एवं पिता स्व. मुकेश राय ग्राम कुलीपाड़ा रहमत कॉलोनी, थाना नगर, जिला कटिहार ने बीते 07 अगस्त को थाना को दिए अपने लिखित आवेदन में बताया कि उनके पुत्र का कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहरण कर लिया गया है।

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान एवं मानवीय सूचना के आधार पर ग्राम अमला टोला में छापेमारी कर घटना में संलिप्त तीन अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 03 जिंदा कारतूस, 01 खोखा एवं 01 मोबाईल बरामद किया गया है। इस संदर्भ में नगर थाना कांड संख्या-904/26 दर्ज की गई है तथा पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments