Home विश्व समाचार अमेरिका में भारत,मेक्सिको सहित 17 देशों के 25 नागरिकों के खिलाफ नागरिकता...

अमेरिका में भारत,मेक्सिको सहित 17 देशों के 25 नागरिकों के खिलाफ नागरिकता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू

0

वाशिंगटन- 04 अगस्त। अमेरिका में भारतीय मूल के एक व्यक्ति और पाकिस्तान मूल के दो व्यक्तियों समेत 25 लोगों की नागरिकता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पर गलत पहचान, हत्या के प्रयास और बाल यौन शोषण जैसे आरोप हैं। यह कार्रवाई 17 देशों के नागरिकों के खिलाफ शुरू की गई है। इनमें पाकिस्तान, मोल्दोवा, भारत, मेक्सिको, कोलंबिया, नाइजीरिया, लाइबेरिया, घाना, जमैका, ताइवान, होंडुरास, कैमरून, जॉर्डन, क्यूबा, अल साल्वाडोर, हैती और स्वीडन के लोग शामिल हैं।

अमेरिकी न्याय मंत्रालय की वेबसाइट में स्थानीय समयानुसार तीन अगस्त को यह जानकारी साझा की गई है। इस प्रक्रिया के दायरे में भारतीय मूल के 65 वर्षीय नरेन्द्र सिंह, पाकिस्तान मूल के जिया मुराद भट्टी और मोहम्मद वासिफ को लाया गया है। भारतीय मूल के नरेन्द्र सिंह के खिलाफ डेलावेयर जिला न्यायालय में मुकदमा दायर किया गया है।

कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने कहा, “अमेरिकी नागरिकता देश के सबसे बड़े विशेषाधिकारों में से एक है। इसे कानूनी और ईमानदारी से हासिल किया जाना चाहिए। इन लोगों ने धोखाधड़ी, तथ्यों को छिपाते और अन्य गैरकानूनी तरीकों के जरिए नागरिकता हासिल की। इन पर बच्चों के खिलाफ यौन अपराध, फर्जी पहचान आदि जैसे गंभीर आरोप हैं। अमेरिकी न्याय मंत्रालय के इतिहास में नागरिकता रद्द करने की यह सबसे बड़ी समन्वित कार्रवाई है, लेकिन यह तो बस शुरुआत है।”

न्याय विभाग के सिविल डिवीजन के असिस्टेंट अटॉर्नी जनरल ब्रेट ए. शुमेट ने कहा, “आज का दिन इतिहास में नागरिकता रद्द करने की सबसे बड़ी कार्रवाई का गवाह बना है। इनमें से हर व्यक्ति ने ऐसे अपराध किए हैं, जो अमेरिकी नागरिकता के अनुकूल नहीं हैं। इन लोगों की नागरिकता रद्द करने की प्रक्रिया तेज गति से शुरू की गई है।” अमेरिकी न्याय मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, यह कार्रवाई 17 देशों के नागरिकों के खिलाफ शुरू की गई है। इनमें पाकिस्तान, मोल्दोवा, भारत, मेक्सिको, कोलंबिया, नाइजीरिया, लाइबेरिया, घाना, जमैका, ताइवान, होंडुरास, कैमरून, जॉर्डन, क्यूबा, अल साल्वाडोर, हैती और स्वीडन के लोग शामिल हैं।

अमेरिकी न्याय विभाग ने घोषणा की कि इन लोगों के खिलाफ अमेरिका की विभिन्न जिला अदालतों में नागरिकता रद करने की कार्रवाई शुरू की गई है। इन लोगों के खिलाफ यह शिकायतें 20 जुलाई और 3 अगस्तके बीच दर्ज की गईं। पिछले साल 20 जनवरी न्याय विभाग ने नागरिकता रद करने की 123 शिकायतें दर्ज की हैं। न्याय विभाग ने भारतीय मूल के 65 वर्षीय नरेन्द्र सिंह की नागरिकता समाप्त करने के लिए डेलावेयर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में केस दायर किया है। विभाग ने कहा कि उन्होंने अमेरिका में प्रवेश पाने के लिए फर्जी पहचान का इस्तेमाल किया था। सिंह ने 1996 से अमेरिका में प्रवेश पाने के लिए दो पहचान दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। वह 1 मई, 2008 को अमेरिकी नागरिक बने। केस में उनके खिलाफ सात आरोप लगाए गए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 राज्यसभा से पारित, अब जन्म-मृत्यु के विलंबित पंजीकरण की प्रक्रिया अधिक सख्त और पारदर्शी होगी

Exit mobile version