आगरा के जेपी पैलेस होटल में 7-8 अगस्त को हो रहा है आयोजन केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार जतिन प्रसाद मुख्य अतिथि होंगे इंडिया एआई मिशन के निदेशक मोहम्मद वाई. सफीरुल्ला भी रहेंगे मौजूद आगरा , 07 अगस्त
उत्तर प्रदेश के आगरा में एआई फ्यूचर रेडी कोनक्लेव का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज शुक्रवार से जेपी पैलेस होटल और कन्वेंशन सेंटर के कन्वेंशन हॉल में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजन कर्ता कॉर्पोरेट काउंसिल फॉर लीडरशिप एंड अवेयरनेस (सी सी एल ए ) एवं एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचेम )द्वारा भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से कोनक्लेव को आयोजित कर रहे हैं।
केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद होंगे मुख्य अथिति
सीसीएलए के अध्यक्ष पूरन डाबर ने बताया कि कॉन्क्लेव के मुख्य अतिथि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, एलक्ट्रॉनिक्स,सूचना एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, भारत सरकार जतिन प्रसाद मुख्य अतिथि होंगे। वहीं उनके साथ इंडिया ए आई मिशन (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय) के निदेशक मोहम्मद वाई. सफीरुल्ला (आईएएस)
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की वर्तमान नीतियों और भविष्य की संभावनाओं पर संबोधन देंगे।सम्मेलन में स्वास्थ्य, शिक्षा, एमएसएमई और डिजिटल कॉमर्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर विशेष रूप से विशेषज्ञ द्वारा मंथन किया जाएगा।
यह शख्सियतें भी कोनक्लेव मैं करेंगी शिरकत
प्रोफेसर आशु रानी कुलपति डा0बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा, पवन कक्कड़ अध्यक्ष क्विक सिल्वर फ्रेट सिस्टम प्राइवेट लि0, सौरव मनचंदा ज़ी बिजनेस, अंकित धीर सी ई ओ हवेल लैब्स लिमिटेड, पियूष श्रीवास्तव जी बिजनेस बीबीसी और आईटीवी नेटवर्क, रामकृष्णन रामा सी ई ओ एसिस्टो टेक्नोलॉजीज,गगनदीप अरेबियाम टेक्नोलॉजीज कोनक्लेव के विभिन्न सत्रों में भाग लेकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता क्षेत्र की चुनौतियां, संभावना और भविष्य की रणनीतियों पर संबोधन करेंगे।
AI को अपनाना समय की जरूरत: पूरन डावर
सी सी एल ए के चेयरमैन तथा भारत सरकार की ट्रेड काउंसिल के सदस्य पूरन डावर ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता अब भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की महत्वपूर्ण तकनीक बन चुकी है। उन्होंने कहा कि जो लोग ए आई को सीखेंगे और अपने कार्यों में अपनाएंगे, वे बदलते दौर में अधिक प्रतिस्पर्धी बन सकेंगे। उनके अनुसार यह कॉन्क्लेव उद्योग, व्यापार, स्टार्टअप और विद्यार्थियों को AI के व्यावहारिक उपयोग से जोड़ने का मंच बनेगा।
प्रदेश अध्यक्ष राजेश गर्ग ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता अब लगभग हर क्षेत्र की आवश्यकता बन चुका है। आयोजन में विश्वविद्यालयों, तकनीकी संस्थानों और आईटी कंपनियों के ए आई आधारित प्रोजेक्ट तथा स्टार्टअप को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी नवाचार क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
उद्योग, शिक्षा और स्टार्टअप को मिलेगा साझा मंच-ए के सिंह
एम.पी.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरपर्सन एवं ए आई एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और AI विशेषज्ञ प्रतिभागियों को नवीनतम तकनीकों और भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराएंगे।
प्रदर्शनी और लाइव डेमो होंगे कानक्लेव के आकर्षण
कौनक्लेव के दौरान डाबर शूज,शारदा यूनिवर्सिटी,डा0एमपीएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस,संस्कृति विश्वविद्यालय, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल,रोमसंस प्रकाश डीजल, एसबीआई,पीएनबी मोशंस अकैडमी, मुंशी पन्ना आदि कई व्यापारिक ग्रुपों के साथ-साथ व्यापारिक एसोसिएशन /संगठनों द्वारा अपने काउंटर और डिस्प्ले के माध्यम से भाग लिया जाएगा

