Home देश केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तिरुवन्नामलाई में अन्नामलैयार मंदिर में किए...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तिरुवन्नामलाई में अन्नामलैयार मंदिर में किए दर्शन, रविवार को जाएंगे पुडुचेरी

0

तिरुवन्नामलाई, 08 अगस्त : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को तिरुवन्नामलाई स्थित प्रसिद्ध अन्नामलैयार मंदिर में भगवान के दर्शन किए और विशेष अभिषेक पूजा में शामिल हुए। इससे पहले तमिलनाडु पहुंचे अमित शाह का चेन्नई हवाई अड्डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

अमित शाह ने तिरुवन्नामलाई स्थित प्रसिद्ध रमण महर्षि आश्रम में भी आयोजित विशेष पूजा में हिस्सा लिया। आश्रम की ओर से उनका विशेष स्वागत किया गया।

केंद्रीय गृह मंत्री रविवार को पुडुचेरी जाएंगे, जहां गोरिमेडु पुलिस मैदान में आयोजित समारोह में पुलिसकर्मियों को पुरस्कार प्रदान करेंगे। इसके अलावा वह पुडुचेरी में आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ रैली को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

अमित शाह के दौरे को देखते हुए पुडुचेरी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के करीब 500 जवानों के अलावा रिजर्व फोर्स के जवानों समेत लगभग 1,000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। वीआईपी दौरे के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया जा रहा है।

पुडुचेरी के जिलाधिकारी कुलोत्तुंगन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए उझावरकरै नगरपालिका के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।

आदेश के तहत 08 और 09 अगस्त को ड्रोन, मानव रहित हवाई वाहन सहित किसी भी प्रकार के उड़ने वाले उपकरणों के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। जिलाधिकारी ने कहा है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच, अमित शाह के दौरे को लेकर गोरिमेडु पुलिस मैदान में चल रही तैयारियों और रिहर्सल का पुडुचेरी के उपराज्यपाल कैलाशनाथन ने निरीक्षण किया। इस दौरान गृह मंत्री नमचिवायम, मुख्य सचिव शरत चौहान और पुलिस महानिदेशक शालिनी सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

राघोपुर में सोलर मेला-2026 का भव्य शुभारंभ, डीएम बोले—सूर्य की ऊर्जा से घटेगा बिजली बिल

Exit mobile version