Home देश झांसी सड़क हादसा : अत्यधिक खून बहने से हुई थी अबान की...

झांसी सड़क हादसा : अत्यधिक खून बहने से हुई थी अबान की मौत

0

शरीर पर मिलीं 23 चोटें, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह आई सामने

झांसी, 07 अगस्त  झांसी-कानपुर हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद (21) और उसके साथी सोनू की मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो गई है। झांसी मेडिकल कॉलेज में तीन डॉक्टरों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमॉर्टम में सामने आया कि अबान के शरीर पर कुल 23 गंभीर चोटें थीं। तेज रफ्तार टक्कर के कारण उसके लीवर, फेफड़े (लंग्स) और तिल्ली फट गई थी, जबकि कई पसलियां भी टूट गई थीं। शरीर के अंदर अत्यधिक रक्तस्राव (इंटरनल ब्लीडिंग) होने से उसकी मौत हुई।

वहीं, कार में अबान की सीट के पीछे बैठे उसके साथी सोनू की मौत सिर की हड्डी टूटने के कारण हुई। पोस्टमॉर्टम में उसके दोनों हाथों में भी फ्रैक्चर पाया गया। गुरुवार रात करीब 11:30 बजे झांसी मेडिकल कॉलेज के पोस्टमॉर्टम हाउस में तीन सदस्यीय चिकित्सकीय पैनल ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम किया।

पोस्टमॉर्टम के दौरान अबान का बड़ा भाई अहजम अहमद भी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचा। छोटे भाई का शव देखकर वह भावुक हो गया और फूट-फूटकर रोने लगा। मौजूद परिजनों ने उसे संभाला। बाद में उसने पुलिस अधिकारियों से पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की प्रति मांगी, जिस पर अधिकारियों ने नियमानुसार बाद में उपलब्ध कराने की बात कही। साथ ही अबान के अंतिम संस्कार में सभी भाइयाें को आने देने की प्रशासन से गुहार लगाई।

पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद अहजम ने परिजनों के साथ दोनों शवों को एक ही एंबुलेंस में रखवाया और रात करीब 12 बजे प्रयागराज के लिए रवाना हो गया। दोनों का अंतिम संस्कार प्रयागराज में किया जाएगा।

गौरतलब है कि गुरुवार को अबान अहमद झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने प्रयागराज से झांसी आ रहा था। उसके साथ क्रेटा कार में चार अन्य साथी भी सवार थे। कार 35 वर्षीय मोहम्मद जैद चला रहा था। झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र में खिल्ली के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अबान और सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उमर अहमद, मोहम्मद जैद और फारुक अहजम घायल हो गए।

पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉ. रजनीश ने बताया कि दोनों की मौत सड़क दुर्घटना में आई गंभीर चोटों के कारण हुई। उन्होंने बताया कि डॉ. पंकज मुसतारिया और डॉ. जिया जफर के साथ मिलकर दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

ए आई फ्यूचर रेडी कांक्लेव 7-8 अगस्त को, ए आई क्षेत्र के कई दिग्गज रहेंगे मौजूद

Exit mobile version