Home राज्य डीएम के निर्देश पर लखीसराय शहरी क्षेत्र में सफाई व अतिक्रमण...

डीएम के निर्देश पर लखीसराय शहरी क्षेत्र में सफाई व अतिक्रमण मुक्त अभियान

0

लखीसराय 9 अगस्त:  शहर को सुंदर, स्वच्छ और जाममुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन और नगर परिषद ने कड़ा रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी (DM) शैलेन्द्र कुमार के सख्त निर्देश पर नगर परिषद ने शहर में बड़े पैमाने पर विशेष अतिक्रमण रोधी एवं स्वच्छता अभियान चलाया।
अभियान के तहत नगर परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मियों की टीम ने भारी पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मियों और जवानों के साथ मोर्चा संभाला। इस दौरान नया बाजार मुख्य मार्ग से लेकर पचना रोड तक जेसीबी (JCB) और ट्रैक्टरों की मदद से सड़क किनारे बने अवैध कब्जों और अस्थायी दुकानों को पूरी तरह हटा दिया गया।
दुकानदारों को सख्त चेतावनी, मौके पर ही वसूला गया जुर्माना सड़क किनारे फुटपाथ घेरकर दुकानें लगाने वाले और अवैध रूप से ठेला-खोंचा लगाने वालों को कड़ी हिदायत दी गई। नियम तोड़ने वालों और चेतावनी के बाद भी जगह न खाली करने वालों से मौके पर ही भारी जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों और मुख्य सड़कों को हर हाल में खाली रखा जाएगा ताकि यातायात सुचारू रहे।
“जिला प्रशासन के स्पष्ट निर्देश पर यह बड़ी कार्रवाई शुरू की गई है। शहर को व्यवस्थित, सुंदर और साफ-सुथरा बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।”

दोबारा अतिक्रमण करने पर होगी कानूनी कार्रवाई
नगर परिषद की इस कार्रवाई का स्थानीय निवासियों ने दिल खोलकर स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे शहर को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। हालांकि, प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि किसी ने दोबारा सड़क घेरी या अवैध कब्जा करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
“अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध लखीसराय जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त है।शहर की सड़कों पर अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियम ताक पर रखने वाले अतिक्रमणकारियों की अब खैर नहीं है।”

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का सुझाव

Exit mobile version