Homeदेशनितिन नवीन ने समाज के सभी वर्गों से नशामुक्ति अभियान से जुड़ने...

नितिन नवीन ने समाज के सभी वर्गों से नशामुक्ति अभियान से जुड़ने का किया आह्वान

नई दिल्ली, 08 अगस्त : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को युवाओं से नशामुक्ति अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। शनिवार को ओम शांति रिट्रीट सेंटर में आयोजित ‘ब्लड डोनेशन मेगा कैंपेन 2026’ में भाग लेते हुए उन्होंने देश के युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए युवाओं, परिवारों और समाज के सभी वर्गों से नशामुक्ति अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

नितिन नवीन ने इस अवसर पर कहा कि भारत दुनिया का सबसे अधिक युवा आबादी वाला देश है। हमारे युवा वर्ग की ऊर्जा को सही दिशा में लगाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक युवा, हर परिवार और समाज के हर वर्ग को नशामुक्ति अभियान से जुड़ना चाहिए। प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं के साथ मिलकर नशामुक्ति का संकल्प लिया है और सभी भारतीयों को इस अभियान को अपने संकल्प का हिस्सा बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि हम 2047 तक विकसित भारत का सपना देख रहे हैं, तो देश की युवा पीढ़ी की भागीदारी से इस संकल्प को निश्चित रूप से पूरा किया जा सकता है। नितिन नवीन ने विश्वास व्यक्त किया कि जिस तरह आज की युवा पीढ़ी हर विषय को पूरी जानकारी और सकारात्मक सोच के साथ अपनाती है, उसी तरह आने वाले समय में युवा नशे से मुक्ति के इस अभियान को भी मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।

उन्होंने कहा कि ब्रह्मकुमारी समाज के इस प्रांगण में अध्यात्म, योग, ज्ञान का एक सुंदर मिलन मिलता है, और मुझे भी यहां एक पुण्य उद्देश्य से आने का सौभाग्य मिला। जहां एक ओर ‘रक्तदान-एक महादान’ के अभियान की शुरुआत हो रही है, वहीं नशा मुक्ति के अभियान और संकल्प को भी हम लोगों ने लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments