पटना- 07 अगस्त। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के ज्ञान भवन में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के पावन अवसर पर समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार संत रविदास के समरसता, सेवा और मानवता के संदेश को गांव-गांव तक पहुँचाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में सावित्रीबाई फुले के नाम पर आवासीय विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास ने समाज को जोड़ने और समानता का मार्ग दिखाने का कार्य किया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि भागलपुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर एआई एवं कंप्यूटर साइंस विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी, जो बिहार को तकनीकी शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में नई पहचान देगा।
