Homeदेशपश्चिम बंगाल में आज छाए रहेंगे बादल, कई जिलों में बारिश की...

पश्चिम बंगाल में आज छाए रहेंगे बादल, कई जिलों में बारिश की संभावना

कोलकाता, 09 अगस्त: पश्चिम बंगाल में रविवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर से दक्षिण तक अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। वहीं कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

दक्षिण बंगाल में कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुड़ा, पुरुलिया, पूर्व बर्दवान, पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नदिया में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व बर्दवान और बीरभूम में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।

उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा में भी अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं मालदा, उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण दिनाजपुर में गरज-चमक तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवा चल सकती है।

मौसम विभाग ने दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने और निचले इलाकों में अस्थायी जलभराव की आशंका जताई है। शहरी क्षेत्रों में बारिश के दौरान यातायात प्रभावित होने की भी संभावना है।

मौसम में बदलाव का प्रमुख कारण दक्षिणी पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तर ओडिशा के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में 7 से 11 सेंटीमीटर तक भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा तथा झोंकों के साथ 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक हवा चलने की संभावना जताई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments