Homeदेशपीएम मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति से की फोन पर बातचीत, भारत-अमेरिका संबंधों...

पीएम मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति से की फोन पर बातचीत, भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने पर जोर

नई दिल्ली, 08 अगस्त : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बातचीत की जानकारी साझा करते हुए कहा कि दोनों पक्षों ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को प्रमुख क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया।

प्रधानमंत्री ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी को बेटे के जन्म पर हार्दिक बधाई दी तथा पूरे परिवार के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

दोनों नेताओं के बीच हुई यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार, रक्षा, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा और रणनीतिक सहयोग समेत कई क्षेत्रों में संबंधों को आगे बढ़ाने पर लगातार जोर दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments