प्रयागराज, 07 अगस्त 
जारी आंकड़ों के मुताबिक यमुना नदी का जलस्तर नैनी में 75.56 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 34 सेंटीमीटर बढ़ा है। इस क्षेत्र में 19.0 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
वहीं गंगा नदी का जलस्तर फाफामऊ में 78.83 मीटर रहा, जहां पिछले 24 घंटे में 23 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। फाफामऊ क्षेत्र में 38.8 मिमी वर्षा हुई।
इसी तरह छतनाग में गंगा नदी का जलस्तर 75.23 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 31 सेंटीमीटर बढ़ा है। यहां 34.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
जिला प्रशासन के अनुसार, जिले में खतरे का जलस्तर 84.734 मीटर निर्धारित है। वर्तमान में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है । प्रशासन लगातार जलस्तर पर नजर बनाए हुए है और स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।