Home शिक्षा बिहार और झारखंड का सबसे बड़ा टैलेंट रिवार्ड एग्जाम, मीटर (मेंटर्स एडुसर्व...

बिहार और झारखंड का सबसे बड़ा टैलेंट रिवार्ड एग्जाम, मीटर (मेंटर्स एडुसर्व टैलेंट रिवार्ड एग्जाग) ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित होगी

0
Oplus_16908288

पटना 7 अगस्त  मीटर परीक्षा (मेंटर्स एडुसर्व टैलेंट रिवार्ड एग्जाग) ऑनलाइन मोड में 20 से 27 सितम्बर 2026 तक एवं ऑफलाइन मोड में 04 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जायेगी
मीटर परीक्षा से चयनित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मेंटर्स एडुसर्व की ओर से लगभग 28 करोड़ तक की छात्रवृति एवं प्रोत्साहन पुरस्कार दिये जायेंगे
प्रोत्साहन पुरस्कार एवं छात्रवृति की सुविधा में कुल 1600 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा
मीटर परीक्षा द्वारा विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार, स्टेट रैंक व जिला रैंक मेंटर्स एडुसर्व में नामांकन से पहले ही दिये जायेगें
मीटर परीक्षा द्वारा विद्यार्थियों को मेंटर्स एडुसर्व में नामांकन के उपरांत छात्रवृत्ति, निःशुल्क शिक्षा व निःशुल्क आवासीय सुविधाएं दिये जायेंगे
मीटर परीक्षा द्वारा विद्यार्थियों को मेधावी छात्रों के अचीवर्स बैच में पढ़ने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा
मीटर परीक्षा मे कक्षा 5वीं से कक्षा 11वीं तक के विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं
मीटर परीक्षा के लिए बिहार में पटना समेत पूरे 38 जिलों में तथा झारखण्ड में 24 जिलों में परीक्षा केन्द्र बनाये जायेंगे
विद्यार्थियों के लिए 15 अगस्त 2026 तक पंजीयन निःशुल्क होगा एवं उसके बाद पंजीयन शुल्क 100 रु० होगा
पटनाः ईस्टर्न इंडिया के सर्वोत्तम कोचिंग संस्थान मेंटर्स एडुसर्व द्वारा सूबे के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए मेंटर्स एडुसर्व टैलेंट रिवार्ड एग्जाम (मीटर) की घोषणा कर दी गई है। मीटर परीक्षा ऑनलाइन मोड में 20 से 27 सितम्बर 2026 तक एवं ऑफलाइन मोड में 04 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जायेगी।
मीटर से चयनित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को संस्थान की ओर से लगभग 28 करोड़ तक की छात्रवृति एवं प्रोत्साहन पुरस्कार दिये जाऐंगे, जिसमें 16 करोड़ तक की छात्रवृति, 4.5 करोड़ तक का प्रोत्साहन नकद पुरस्कार एवं विद्यार्थियों के आवासीय व्यवस्था पर 7.5 करोड तक की छात्रवृति दिये जाऐंगे। संस्थान द्वारा दिए जाने वाले प्रोत्साहन पुरस्कार एवं छात्रवृति की सुविधा में कुल 1600 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जिसमें कक्षा 5वीं के 200, कक्षा 6वीं के 200, कक्षा 7वीं के 200, कक्षा 8वीं के 200, कक्षा 9वीं के 200, कक्षा 10वीं के 500 एवम् कक्षा 11वीं के 100 विद्यार्थी होंगे।
मीटर में अब तक विद्यालयों में पढ़ाये गए पाठ्यक्रम् पर आधारित सवाल पूछे जायेंगे। इससे विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई का स्वमूल्यांकन करने का मौका मिलेगा। परीक्षा के लिए बिहार में पटना समेत पूरे 38 जिलों में तथा झारखण्ड में 24 जिलों में परीक्षा केन्द्र बनाये जायेंगे। मीटर के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने राज्य भर के मेधावी विद्यार्थियों के साथ प्रतियोगीता का अवसर मिलेगा।
इस परीक्षा द्वारा विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार, स्टेट रैंक व जिला रैंक मेंटर्स एडुसर्व में नामांकन से पहले ही दिये जायेगें। इस परीक्षा द्वारा चयनित विद्यार्थियों को मेंटर्स एडुसर्व में नामांकन के उपरांत उनके रैंक के अनुसार छात्रवृत्ति, निःशुल्क शिक्षा व निःशुल्क आवासीय सुविधाएं दिये जायेंगे। संस्थान के निदेशक श्री आनंद जायसवाल का कहना है कि मीटर से चयनित मेधावी विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की तैयारी कराने हेतु मेंटर्स एडुसर्व अचीवर्स बैच में पढ़ने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को संस्थान के राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी शिक्षकों की टीम का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
मीटर के लिए पंजीयन फार्म संस्थान के सभी केन्द्रों पर उपलब्ध है। विद्यार्थी www.mentorsmetre.com पर ऑनलाइन पंजीयन भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए 15 अगस्त 2026 तक पंजीयन निःशुल्क होगा एवं उसके बाद पंजीयन शुल्क 100 रु० होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए छात्र 9569668800 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन में पहुंचीं आइसा राष्ट्रीय अध्यक्ष पर फेंकी स्याही

Exit mobile version