Homeदेशभारत के 40 करोड़ युवा देश की सबसे बड़ी ताकत, व्यवस्था युवाओं...

भारत के 40 करोड़ युवा देश की सबसे बड़ी ताकत, व्यवस्था युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा रही भाजपा : राहुल गांधी

प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

प्रयागराज, 08 अगस्त : भारत के पास करीब 40 करोड़ युवा हैं और यही देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। चीन की ताकत की चर्चा की जाती है, लेकिन भारत के युवाओं के सामने उसकी ताकत कुछ भी नहीं है। उक्त बातें शनिवार को प्रयागराज के केपी ग्राउंड में आयोजित छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कही।

उन्होंने कहा कि देश की व्यवस्था युवाओं को एक चक्रव्यूह में फंसा रही है। परिवारों से शिक्षा के नाम पर लाखों करोड़ रुपये लिए जाते हैं और इसके बदले युवाओं को बीए-एमए जैसी डिग्रियां मिलती हैं। उन्होंने कहा कि केवल डिग्री मिल जाने से रोजगार की गारंटी नहीं होती। युवाओं के सामने रोजगार और बेहतर भविष्य की बड़ी चुनौती है।

उन्होंने बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी, नीट परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज जैसे मुद्दों को उठाते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। भारत सदैव अहिंसा का पुजारी रहा है। हमें,हिंसा, भ्रष्टाचार, जाति-पांत से ऊपर उठकर अब इस सिस्टम को टाटा बाय-बाय करना पड़ेगा।

23 जिलों के छात्र हुए शामिल

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 23 जिलों से छात्रों को आमंत्रित किया गया। कांग्रेस का दावा है कि कार्यक्रम के लिए दो लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याओं और रोजगार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना बताया गया।

स्वराज भवन पहुंचकर पार्टी नेताओं से की मुलाकात

कार्यक्रम से पहले राहुल गांधी शनिवार दोपहर प्रयागराज एयरपोर्ट से सीधे स्वराज भवन पहुंचे। उन्होंने वहां पार्टी नेताओं से मुलाकात की। स्वराज भवन का संबंध नेहरू-गांधी परिवार और स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म भी यहीं हुआ था। वर्तमान में यहां संग्रहालय है, जहां नेहरू-गांधी परिवार तथा स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी ऐतिहासिक वस्तुएं और दस्तावेज प्रदर्शित किए गए हैं। राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी की बेटी मिराया वाड्रा भी प्रयागराज पहुंचीं। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने छात्रों से संवाद करते हुए उनकी शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments