Home देश 41 वां चक्रधर समारोह-2026 : 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान...

41 वां चक्रधर समारोह-2026 : 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में

0

रायगढ़, 07 अगस्त  41 वें चक्रधर समारोह-2026 का आयोजन रायगढ़ के स्थानीय रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। समारोह को व्यवस्थित, भव्य और गरिमामय स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन एवं चक्रधर समारोह आयोजन समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्टर एवं अध्यक्ष, चक्रधर समारोह आयोजन समिति मयंक चतुर्वेदी द्वारा जारी आदेश में समारोह से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए विभागवार कार्य एवं समन्वयक अधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं।

समारोह के दौरान देश-प्रदेश से आने वाले कलाकारों, अतिथियों एवं कला प्रेमियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंच, टेंट-पंडाल, विद्युत एवं साउंड व्यवस्था, ग्रीन रूम, स्वच्छता, पेयजल, भोजन, आवास, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा, प्रचार-प्रसार और स्वागत सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। चक्रधर समारोह के लिए जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, नगर निगम रायगढ़, पुलिस विभाग, रेलवे विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग, जिला विपणन संघ, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, नागरिक आपूर्ति निगम, उद्यान विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जनसंपर्क विभाग सहित विभिन्न विभागों को उनकी भूमिका के अनुसार जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कलेक्टर एवं अध्यक्ष चक्रधर समारोह आयोजन समिति तथा नोडल अधिकारी के निर्देशन में आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

होटलों ढाबो पर छापा मार बालश्रम रोके अधिकारी-डीएम

Exit mobile version