- डीएम, एसपी, एसडीओ और एसडीपीओ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने जेल के सभी वार्डों को खंगाला, प्रतिबंधित सामान पहुंचने के रास्ते की जांच शुरू
सीवान : सीवान मंडल कारागार में गुरुवार की सुबह प्रशासन की ओर से बड़ी छापेमारी की गई। डीएम, एसपी, एसडीओ और एसडीपीओ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने जेल परिसर में करीब तीन घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया। अचानक हुई इस कार्रवाई से जेल प्रशासन और बंदियों के बीच हड़कंप मच गया।
छापेमारी के दौरान मेडिकल कक्ष, शौचालय, रसोईघर और जेल के सभी वार्डों की बारीकी से तलाशी ली गई। इस दौरान एक मोबाइल बैटरी बरामद हुई है। जेल के अंदर प्रतिबंधित सामान कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।
प्रशासन अब बरामद मोबाइल बैटरी के स्रोत और जेल के भीतर प्रतिबंधित सामान पहुंचाने में संभावित भूमिका की पड़ताल कर रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।







