Home राज्य सीवान मंडल कारागार में प्रशासन की बड़ी छापेमारी, तीन घंटे तक चली...

सीवान मंडल कारागार में प्रशासन की बड़ी छापेमारी, तीन घंटे तक चली सघन तलाशी; मोबाइल बैटरी बरामद

0
  • डीएम, एसपी, एसडीओ और एसडीपीओ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने जेल के सभी वार्डों को खंगाला, प्रतिबंधित सामान पहुंचने के रास्ते की जांच शुरू

सीवान : सीवान मंडल कारागार में गुरुवार की सुबह प्रशासन की ओर से बड़ी छापेमारी की गई। डीएम, एसपी, एसडीओ और एसडीपीओ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने जेल परिसर में करीब तीन घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया। अचानक हुई इस कार्रवाई से जेल प्रशासन और बंदियों के बीच हड़कंप मच गया।

छापेमारी के दौरान मेडिकल कक्ष, शौचालय, रसोईघर और जेल के सभी वार्डों की बारीकी से तलाशी ली गई। इस दौरान एक मोबाइल बैटरी बरामद हुई है। जेल के अंदर प्रतिबंधित सामान कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।

प्रशासन अब बरामद मोबाइल बैटरी के स्रोत और जेल के भीतर प्रतिबंधित सामान पहुंचाने में संभावित भूमिका की पड़ताल कर रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

सहरसा के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर विजय कुमार पर SVU का शिकंजा, 5 ठिकानों पर छापेमारी; 31.42 लाख रुपये नकद बरामद

Exit mobile version