Home राज्य पटना के दो शहरी पीएचसी में बढ़ा ओपीडी का समय, अब सुबह...

पटना के दो शहरी पीएचसी में बढ़ा ओपीडी का समय, अब सुबह 8 से रात 8 बजे तक होगा इलाज

0
333

पटना : राजधानी पटना के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। शहर के दो शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (अर्बन पीएचसी) में ओपीडी संचालन का समय बढ़ा दिया गया है। अब दरियापुर भट्ठी और शास्त्री नगर पीएचसी में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक मरीजों का इलाज किया जाएगा। पहले इन केंद्रों में सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक ओपीडी संचालित होती थी। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने निरीक्षण के दौरान समय विस्तार की जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि दोनों शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी का समय बढ़ाने का उद्देश्य आम लोगों को आसानी से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। अब मरीज सुबह से लेकर रात तक चिकित्सकीय परामर्श और उपचार करा सकेंगे।

ओपीडी का समय बढ़ने से नौकरीपेशा लोगों, दैनिक मजदूरों और अन्य कामकाजी वर्ग को विशेष राहत मिलेगी। पहले काम के निर्धारित समय के कारण कई लोग अस्पताल नहीं पहुंच पाते थे। अब वे सुबह काम पर जाने से पहले या शाम को लौटने के बाद भी इलाज करा सकेंगे।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने गैर संचारी रोगों की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इनमें मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, फैटी लिवर और सीओपीडी जैसी बीमारियां शामिल हैं। इसके अलावा मुंह, स्तन और गर्भाशय के मुख के कैंसर की शुरुआती जांच पर भी विशेष जोर दिया गया।

पीएचसी प्रभारियों ने बताया कि केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, एनीमिया की पहचान, उच्च जोखिम वाले गर्भधारण की जांच और जरूरी उपचार एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध है। महिलाओं में एनीमिया की जांच डिजिटल हीमोग्लोबिनोमीटर से की जाती है।

दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को पैथोलॉजिकल जांच की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध करायी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने निरीक्षण के दौरान उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और नई सुविधाओं का उद्घाटन भी किया। ओपीडी का समय बढ़ने से अब मरीजों को इलाज और जांच कराने के लिए अधिक समय मिल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
मिर्जापुर में रेलवे ट्रैक धंसा, 11 घंटे लेट मुजफ्फरपुर पहुंची गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस; कई प्रमुख ट्रेनें प्रभावित राज्य

मिर्जापुर में रेलवे ट्रैक धंसा, 11 घंटे लेट मुजफ्फरपुर पहुंची गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस; कई प्रमुख ट्रेनें प्रभावित