सुबह में कोहरा, दिन में निकलेगी तेज धूप
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को बिहार के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छा सकता है। खासकर ग्रामीण और खुले इलाकों में सुबह धुंध का असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, आसमान साफ होने और धूप निकलने की संभावना है।
प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर रहने की संभावना है।
पटना में 31 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
राजधानी पटना में 13 नवंबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, गया, नालंदा, औरंगाबाद और रोहतास सहित दक्षिण बिहार के जिलों में भी दिन के समय धूप और रात में हल्की ठंड महसूस होने की संभावना है।
अलग-अलग क्षेत्रों में ऐसा रहेगा तापमान
-
उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार: अधिकतम 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम 18 से 20 डिग्री।
-
उत्तर-पूर्व बिहार: अधिकतम 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम 20 से 22 डिग्री।
-
दक्षिण-पश्चिम बिहार: अधिकतम 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम 18 से 20 डिग्री।
-
दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार: अधिकतम 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम 20 से 22 डिग्री सेल्सियस।
18 नवंबर तक बारिश की संभावना कम
मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के मुताबिक, 14 से 18 नवंबर तक भी बिहार के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश को लेकर कोई विशेष चेतावनी नहीं है। सुबह के समय धुंध और रात में हल्की ठंड का प्रभाव जारी रह सकता है।
लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
सुबह के समय कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता कम हो सकती है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी से गाड़ी चलाने की जरूरत है। वहीं, सुबह और देर रात घर से बाहर निकलने वाले लोगों को हल्के गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है।




Users Today : 117
Who's Online : 2