पटना- 07 अगस्त। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बिहार संग्रहालय स्थापना दिवस-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने बिहार संग्रहालय द्वारा प्रकाशित दो पुस्तकों का लोकार्पण किया, पटना संग्रहालय में आयोजित मिथिला कला पर आधारित कालजयी चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा बिहार संग्रहालय के बहुउद्देशीय सभागार में भारत के कालजयी कलाकारों एवं लोक कला पर आधारित अस्थायी प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निर्देश दिया कि बिहार संग्रहालय स्थापना दिवस-2027 के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय लोक कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जाए, ताकि बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर नई पहचान मिल सके।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बिहार की संस्कृति, सभ्यता और लोक कला को वैश्विक पहचान दिलाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने युवाओं से लोक कला, सांस्कृतिक विरासत एवं भारतीय परंपराओं को अपनाने, संरक्षित करने और आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

