Home राज्य 5 साल पुराने हर्ष फायरिंग मामले में अक्षरा सिंह की कोर्ट में...

5 साल पुराने हर्ष फायरिंग मामले में अक्षरा सिंह की कोर्ट में पेशी, मुन्ना शुक्ला भी हैं आरोपी

0
4

हाजीपुर : भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। करीब पांच साल पुराने चर्चित हर्ष फायरिंग मामले में गुरुवार को अक्षरा सिंह हाजीपुर न्यायालय में पेश हुईं। मामला वैशाली जिले के लालगंज में पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के आवास पर हुए एक समारोह से जुड़ा है। अक्षरा सिंह की पेशी के बाद एक बार फिर 2021 में हुई हर्ष फायरिंग की घटना सुर्खियों में आ गई है।

दरअसल, पूरा मामला 23 अप्रैल 2021 का है। लालगंज स्थित पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के आवास पर उनके भतीजे के उपनयन संस्कार यानी जनेऊ समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को भी आमंत्रित किया गया था। समारोह के दौरान अक्षरा सिंह स्टेज पर अपनी प्रस्तुति दे रही थीं। इसी बीच पुलिस की वर्दी पहने एक बॉडीगार्ड द्वारा कार्बाइन से खुलेआम फायरिंग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

वीडियो सामने आने के बाद बिहार की राजनीति से लेकर पुलिस और प्रशासनिक महकमे तक में हड़कंप मच गया था। मामला सिर्फ हर्ष फायरिंग तक ही सीमित नहीं था। उस वक्त देश और बिहार में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप जारी था। इसके बावजूद समारोह में बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। कार्यक्रम में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग समेत कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन के भी आरोप लगे थे।

वायरल वीडियो और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की थी। पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला, उनकी पत्नी अनु शुक्ला, बॉडीगार्ड और भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

इस घटना के बाद मुन्ना शुक्ला के बयान भी खूब सुर्खियों में रहे थे। मीडिया से बातचीत के दौरान उनका यह बयान कि ‘वे कानून तोड़ने के लिए ही पैदा हुए हैं’ काफी चर्चित हुआ था। वहीं, उनका एक और बयान ‘यहां गोली नहीं चलेगी तो क्या अगरबत्ती जलेगी’ भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

अब करीब पांच साल बाद अक्षरा सिंह की हाजीपुर न्यायालय में पेशी ने इस पुराने मामले को फिर से चर्चा में ला दिया है। फिलहाल, मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और न्यायालय के अगले आदेश पर सबकी नजरें टिकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
निशांत कुमार के साथ धक्का-मुक्की पर SSG की सफाई, बताया- मानवीय भूल से हुई घटना राज्य

निशांत कुमार के साथ धक्का-मुक्की पर SSG की सफाई, बताया- मानवीय भूल से हुई घटना