हाजीपुर: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का हाजीपुर में एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। बड़े पद पर रहने के बावजूद उनका अपने पुराने दोस्तों और आम लोगों से जुड़ाव बरकरार है। इसी का नजारा उस समय देखने को मिला, जब वे अपने पुराने दोस्त की पान दुकान पर पहुंचे और दोस्तों के साथ बैठकर पान का आनंद लिया।
मंत्री को अचानक अपने बीच देखकर दुकान पर मौजूद लोगों में उत्सुकता देखने को मिली। इस दौरान उन्होंने अपने पुराने दोस्तों के साथ कुछ समय बिताया और आम दिनों की तरह पान का स्वाद लिया। उनका यह सादगी भरा अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
पान खाए मंत्री जी, पैसा दे विधायक जी!
नित्यानंद राय के इस अंदाज पर एक मजेदार कहावत भी खूब चर्चा में है…
“खेत खाए गधा, मार खाए जुलाहा। पान खाए मंत्री जी, पैसा दे विधायक जी।”
यह कहावत इस पूरे घटनाक्रम को हास्यपूर्ण अंदाज में पेश करती नजर आई। सत्ता और बड़े पद की जिम्मेदारियों के बीच अपने पुराने दोस्तों के साथ बैठकर समय बिताना लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
बहरहाल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की यह मुलाकात बताती है कि राजनीतिक व्यस्तताओं के बावजूद पुराने रिश्तों और दोस्ती की अहमियत बनी रहती है। हाजीपुर में उनकी यह सादगी भरी मौजूदगी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।




Users Today : 111
Who's Online : 2