पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2015 बैच के अधिकारी अरविन्द कुमार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 16 नवंबर 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई।
अरविन्द कुमार फिलहाल लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में अपर सचिव के पद पर कार्यरत थे। सरकार ने उनका तबादला करते हुए उन्हें अगले आदेश तक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। अब वह इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।
जारी अधिसूचना के अनुसार, अरविन्द कुमार की नियुक्ति बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अधिनियम, 2019 की धारा-6 के तहत की गई है। वहीं, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियमावली, 2016 के नियम-12 (1) के प्रावधानों के तहत उनके पदस्थापन की अवधि तक उपाध्यक्ष के पद को अपर सचिव के समकक्ष घोषित किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना की प्रतिलिपि संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी है। इस नियुक्ति के साथ ही अरविन्द कुमार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के प्रशासनिक कार्यों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।




Users Today : 84
Who's Online : 2