Homeराज्यबिहार के शिल्पकारों ने प्रदेश की पारंपरिक लोककला को समृद्ध किया :...

बिहार के शिल्पकारों ने प्रदेश की पारंपरिक लोककला को समृद्ध किया : मुख्यमंत्री

पटना- 07 अगस्त। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना के गांधी मैदान स्थित खादी मॉल का भ्रमण कर बुनकरों द्वारा तैयार उत्कृष्ट हथकरघा एवं खादी उत्पादों का अवलोकन किया तथा उनसे संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मिथिला पेंटिंग के कलाकारों से भी मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार बिहार की पारंपरिक लोक कला एवं शिल्प को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करती रहेगी।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खादी मॉल से खादी उत्पादों की खरीदारी भी की और सभी नागरिकों से स्थानीय बुनकरों एवं कारीगरों का समर्थन करते हुए हथकरघा एवं खादी उत्पादों को अपनाने और बढ़ावा देने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments