Home राज्य PM मोदी के बिहार दौरे को लेकर NDA की बड़ी बैठक, 21...

PM मोदी के बिहार दौरे को लेकर NDA की बड़ी बैठक, 21 नवंबर के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

0
422

पटना : बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी और प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 21 नवंबर को प्रधानमंत्री वैशाली जिले के जंदाहा-राजापाकर औद्योगिक क्षेत्र में कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए शुक्रवार को पटना स्थित जेडीयू प्रदेश कार्यालय में एनडीए की तैयारी एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक, हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार और रालोमो के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पंकज शामिल हुए।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। एनडीए नेताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी घटक दलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।

बैठक में तय किया गया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एनडीए के सभी घटक दल आपसी तालमेल के साथ काम करेंगे। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और बेहतर प्रबंधन के जरिए कार्यक्रम की तैयारियों को गति देने पर चर्चा हुई।

इस बैठक में कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखे जाने के फैसले का भी स्वागत किया गया। एनडीए के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने इस निर्णय पर प्रसन्नता जताते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।

नेताओं ने कहा कि 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन होना बिहार के लिए गौरव और खुशी का विषय है।

बैठक में बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी, जेडीयू प्रदेश महासचिव अनिल कुमार, पवन जायसवाल, राजेश वर्मा समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

अब एनडीए की पूरी कोशिश है कि प्रधानमंत्री का 21 नवंबर का बिहार दौरा ऐतिहासिक बने और कार्यक्रम में गठबंधन की एकजुटता भी दिखाई दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
बिहार में 11 हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों की होगी नियुक्ति! मंगल पांडेय ने बताया ऐतिहासिक पहल राज्य

बिहार में 11 हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों की होगी नियुक्ति! मंगल पांडेय ने बताया ऐतिहासिक पहल