पटना- 07 अगस्त। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पथ निर्माण विभाग एवं राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के बीच सड़क एवं पुल अवसंरचना के विकास हेतु ₹21,000 करोड़ के दीर्घकालिक वित्त पोषण के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस अवसर प मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समझौते का उद्देश्य राज्य में सड़कों एवं पुलों के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में नाबार्ड का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और राज्य सरकार बेहतर सड़क एवं पुल अवसंरचना के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने नाबार्ड के सहयोग की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने “नाबार्ड इन बिहार” पुस्तक का भी विमोचन किया।

