Home राज्य CM सम्राट चौधरी ने स्टीमर से किया गंगा के छठ घाटों का...

CM सम्राट चौधरी ने स्टीमर से किया गंगा के छठ घाटों का भ्रमण, व्रतियों को दी शुभकामनाएं

0
325

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को छठ महापर्व के अवसर पर दानापुर के नासरीगंज घाट से गायघाट तक स्टीमर से गंगा नदी के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने छठव्रतियों और प्रदेशवासियों को महापर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने पहुंचे श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया और राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

छठ के तीसरे दिन गंगा नदी के विभिन्न घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार और समाज की खुशहाली की कामना की। घाटों के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं का उत्साह देखा। घाटों पर मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया, जिसका उन्होंने हाथ जोड़कर जवाब दिया।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी छठ महापर्व के दौरान लगातार घाटों का भ्रमण कर व्रतियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे हैं। उनके निर्देश पर प्रशासन की ओर से छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए विशेष प्रयास किए हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एक बार फिर पूरे प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं और भगवान सूर्य से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री के घाट भ्रमण के दौरान सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, सांसद रविशंकर प्रसाद, सांसद डॉ. भीम सिंह, विधायक श्याम रजक, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव पंकज कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
सीमांचल के यात्रियों को राहत: बारसोई-किशनगंज होकर चलेंगी 4 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें राज्य

सीमांचल के यात्रियों को राहत: बारसोई-किशनगंज होकर चलेंगी 4 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें