Home राज्य हर्ष फायरिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से विधायक राजू कुमार सिंह को...

हर्ष फायरिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से विधायक राजू कुमार सिंह को बड़ी राहत, बची विधायकी

0
470

मुजफ्फरपुर: बिहार के साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। नए साल के जश्न के दौरान हुई हर्ष फायरिंग और महिला की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता बरकरार रहने का रास्ता साफ हो गया है।

दरअसल, इस मामले में निचली अदालत ने राजू कुमार सिंह को भारतीय दंड संहिता यानी IPC की धारा 304(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 30 के तहत दोषी ठहराया था। अदालत ने उन्हें चार साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद विधायक ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और अपनी दोषसिद्धि पर रोक लगाने की मांग की थी। हालांकि, दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी।

इसके बाद राजू कुमार सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की। अब सर्वोच्च अदालत ने उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाकर उन्हें बड़ी कानूनी राहत दी है।

पूरा मामला 31 दिसंबर 2018 की रात का है। दिल्ली के फतेहपुर बेरी स्थित एक फार्महाउस में नए साल के जश्न के दौरान कथित तौर पर हर्ष फायरिंग हुई थी। इस घटना में गोली लगने से डॉ. अर्चना गुप्ता की मौत हो गई थी। इसी मामले में राजू कुमार सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हुई और निचली अदालत ने उन्हें दोषी करार दिया था।

फिलहाल विधायक जमानत पर बाहर हैं। सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले से उनकी विधायकी पर मंडरा रहा खतरा फिलहाल टल गया है। हालांकि, दोषसिद्धि पर रोक का मतलब मामले में अंतिम बरी होना नहीं है। आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
अनंत सिंह के गढ़ में नीरज कुमार को चांदी का मुकुट, ‘बोलो-बोलो बड़े सरकार की जय’ के नारों ने बढ़ाई सियासी हलचल! राज्य

अनंत सिंह के गढ़ में नीरज कुमार को चांदी का मुकुट, ‘बोलो-बोलो बड़े सरकार की जय’ के नारों ने बढ़ाई सियासी हलचल!