पटना : लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी का नया ठिकाना अब पटना का कौटिल्य नगर बन गया है। राबड़ी आवास खाली करने के बाद दोनों नए घर में शिफ्ट हो चुके हैं। लेकिन इस नए ठिकाने की खास बात सिर्फ घर नहीं, बल्कि राबड़ी देवी का शानदार किचन गार्डन भी है। राबड़ी देवी ने अपने हाथों से घर के परिसर में सब्जियों और फलदार पौधों का बगीचा तैयार किया है। इसकी झलक लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने नए ब्लॉग में दिखाई है।
तेज प्रताप यादव ने वीडियो के जरिए नए आवास का नजारा दिखाया है। वीडियो में वह अपनी मां राबड़ी देवी के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान राबड़ी देवी खुद अपने किचन गार्डन में लगी सब्जियों और पौधों के बारे में जानकारी देती दिखाई देती हैं।
तेज प्रताप यादव के ब्लॉग की शुरुआत कौटिल्य नगर स्थित नए आवास से होती है। वह बताते हैं कि घर में अभी साफ-सफाई का काम चल रहा है। इसके बाद वह अपनी मां के साथ बगीचे की तरफ जाते हैं और वहां लगे पेड़-पौधों के बारे में जानकारी लेते हैं।
राबड़ी देवी अपने बगीचे में लगी सब्जियां दिखाते हुए बताती हैं कि यहां सरसों, चना, फूलगोभी, आलू, टमाटर, बैंगन और कद्दू उगाए जा रहे हैं। इसके अलावा पालक, भिंडी और कई तरह की हरी सब्जियां भी लगाई गई हैं।
खास बात यह है कि राबड़ी देवी खुद इस किचन गार्डन की देखभाल करती हैं। पौधे लगाने से लेकर उनकी देखरेख तक की जिम्मेदारी उन्होंने अपने हाथों में रखी है। नए घर में तैयार यह बगीचा अब परिवार के लिए खास आकर्षण बना हुआ है।
वीडियो में तेज प्रताप यादव अपनी मां से अलग-अलग सब्जियों के बारे में पूछते नजर आते हैं। वहीं, राबड़ी देवी भी उत्साह के साथ अपने लगाए पौधों और फसलों को दिखाती हैं। तेज प्रताप ने अपने ब्लॉग के जरिए नए आवास की कई खास झलकियां साझा की हैं।
इस ब्लॉग में एक और दिलचस्प चीज देखने को मिलती है। तेज प्रताप यादव अपने पालतू कुत्ते थॉर से भी मिलवाते हैं। वह बताते हैं कि थॉर घर की रखवाली करता है और उनकी मां राबड़ी देवी की सुरक्षा भी करता है।
कुल मिलाकर तेज प्रताप यादव के नए ब्लॉग में कौटिल्य नगर स्थित लालू-राबड़ी के नए घर की झलक देखने को मिली है। घर की साफ-सफाई, राबड़ी देवी का किचन गार्डन और थॉर की मौजूदगी ने इस वीडियो को खास बना दिया है।




Users Today : 485
Who's Online : 15