मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आज बिहार में अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि दोपहर में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहेगा।
सुबह कोहरे का दिखेगा असर
राज्य के कई हिस्सों में सुबह के समय हल्की धुंध छाई रह सकती है। खासकर ग्रामीण और खुले इलाकों में सुबह के वक्त दृश्यता प्रभावित होने की संभावना है। ऐसे में सुबह यात्रा करने वाले वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
दिन में धूप, रात में बढ़ेगी ठंड
दिन के समय मौसम सामान्य रहने और धूप निकलने की संभावना है। हालांकि, शाम ढलने के बाद तापमान में गिरावट से ठंड का एहसास बढ़ सकता है। मौसम में हो रहे इस बदलाव का असर खासकर बुजुर्गों और बच्चों पर पड़ सकता है। लोगों को सुबह और रात में गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
20 और 21 नवंबर को बारिश के आसार
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, बिहार में 20 और 21 नवंबर को मौसम में बदलाव हो सकता है। पटना समेत 13 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 22 नवंबर को सुपौल और अररिया समेत 12 जिलों में बारिश हो सकती है। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में भी एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है।




Users Today : 21
Who's Online : 6