Home राज्य पटना कांग्रेस कार्यालय में बवाल! पत्रकारों से मारपीट और बदसलूकी

पटना कांग्रेस कार्यालय में बवाल! पत्रकारों से मारपीट और बदसलूकी

0
5

पटना : बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस कवर करने पहुंचे पत्रकारों के साथ कथित तौर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी और मारपीट की। घटना से नाराज मीडियाकर्मियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार कर दिया और कांग्रेस कार्यालय से बाहर निकल गए।

जानकारी के मुताबिक, NSUI की ओर से पत्रकारों को सूचना दी गई थी कि कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। इसी सूचना पर बड़ी संख्या में रिपोर्टर और कैमरामैन सदाकत आश्रम पहुंचे थे। लेकिन वहां पहुंचने पर पत्रकारों को बैठने के लिए कुर्सियां नहीं मिलीं। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

पत्रकारों का आरोप है कि जब उन्होंने बैठने के लिए कुर्सियों की मांग की तो NSUI के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला धक्का-मुक्की तथा मारपीट तक पहुंच गया। मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।

वहीं, पत्रकारों में इस बात को लेकर भी नाराजगी थी कि उन्हें कन्हैया कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस के नाम पर बुलाया गया था, जबकि उनके पटना आने का कोई कार्यक्रम नहीं था। इसको लेकर मीडियाकर्मियों ने सदाकत आश्रम के अंदर ही विरोध जताया और कार्यक्रम को कवर करने से इनकार कर दिया।

इसके बाद सभी पत्रकार कांग्रेस कार्यालय से बाहर निकल गए। फिलहाल, इस पूरे मामले पर कांग्रेस पार्टी या NSUI के किसी वरिष्ठ नेता की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
बिहार में चलती ट्रेन की बोगी अचानक हुई अलग! करनौती स्टेशन के पास बड़ा हादसा टला, कई ट्रेनें रद्द और घंटों लेट राज्य

बिहार में चलती ट्रेन की बोगी अचानक हुई अलग! करनौती स्टेशन के पास बड़ा हादसा टला, कई ट्रेनें रद्द और घंटों लेट