Home राज्य बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: राज्यपाल सचिवालय से 4 BAS अधिकारियों की...

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: राज्यपाल सचिवालय से 4 BAS अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति खत्म

0
7

पटना : बिहार में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में सामान्य प्रशासन विभाग ने एक और बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के चार अधिकारियों की राज्यपाल सचिवालय में प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। इस संबंध में अलग-अलग अधिसूचनाएं भी जारी कर दी गई हैं। एक साथ चार अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति खत्म होने के बाद राजभवन के प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, जिन चार अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त की गई है, उनमें गोपाल कुमार, अंकित राज, सत्य प्रकाश कुमार और नीरू पाठक शामिल हैं। ये सभी अधिकारी बिहार प्रशासनिक सेवा के हैं और राज्यपाल सचिवालय में प्रतिनियुक्ति के आधार पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। विभाग के आदेश के बाद अब इनकी राजभवन में प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त मानी जाएगी।

हालांकि, प्रतिनियुक्ति खत्म होने के बाद इन चारों अधिकारियों की अगली तैनाती कहां होगी, इसको लेकर सरकार की ओर से फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। सामान्य तौर पर प्रतिनियुक्ति समाप्त होने के बाद अधिकारियों को उनके मूल विभाग या सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देना होता है। इसके बाद सरकार उनकी नई जिम्मेदारी और पदस्थापना को लेकर अलग से आदेश जारी करती है। ऐसे में अब इन अधिकारियों की अगली पोस्टिंग पर सबकी नजर रहेगी।

गौरतलब है कि राज्यपाल सचिवालय में पिछले कुछ दिनों से लगातार प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। बीते 4 नवंबर को दीपक कुमार को राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव पद से हटाकर बिहार राज्य योजना पर्षद का मुख्य परामर्शी बनाया गया था। इसके बाद 9 नवंबर को रचना पाटिल को राज्यपाल सचिवालय का सचिव नियुक्त किया गया।

अब चार BAS अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त किए जाने से राजभवन में बदलाव का सिलसिला और तेज हो गया है। लगातार हो रहे इन फैसलों को राज्यपाल सचिवालय की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि इन चारों अधिकारियों को सरकार नई जिम्मेदारी कहां सौंपती है और उनकी जगह किन अधिकारियों की तैनाती होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
चीन के शेनझेन में आज होने वाली शी, ट्रंप, पुतिन की बैठक पर दुनिया की नजर विश्व समाचार

चीन के शेनझेन में आज होने वाली शी, ट्रंप, पुतिन की बैठक पर दुनिया की नजर